जयचंद्र शर्मा जयंती समारोह कल
बीकानेर | संगीतमनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा की 95वीं जयंती पर 19 सितम्बर को सायं 5.30 बजे टाउन हॉल में नृत्य-नाटिका ‘कला संस्कृति के पौषक महाराजा अनूपसिंह’ का मंचन डॉ. कल्पना शर्मा के निर्देशन में किया जायेगा। डॉ. प्रकाशवती शर्मा लिखित इस नाटिका का मंचन डॉ. मुरारी शर्मा के संगीत निर्देशन में होगा। अनुराग कला केन्द्र बीकानेर के सहयोग से प्रस्तावित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी होंगे। अध्यक्षता साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ करेंगे। डॉ. जयचंद्र शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अशफाक कादरी पत्र वाचन एवं कवि बाबूलाल छंगाणी काव्य प्रस्तुति देंगे। डॉ. मुरारी शर्मा द्वारा लिखित एक संगीत प्रहसन का निर्देशन के के रंगा करेंगे। डॉ. मुरारी शर्मा ने बताया कि पुखराज स्वामी गुंजन शर्मा तथा नितिन तिवाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में बाल कलाकार अंशु भारती शर्मा नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
कलाकार - नृत्य नाटिका में सुरभि सोनी, विमला आर्य, कनिष्का डागा, प्राची मोदी, जयश्री तरफदार, भूमिका पंवार, हर्षिता सक्सेना, जूही शर्मा, सरगम शर्मा, विदुषी, वैन्या, अमृता राणा, अर्चिता मंडल, शिव्या रेड्डी, खुशी झा, युक्ति भार्गव एवं चारू भाग लेगी। प्रहसन में गौरव पुरोहित, अंकित व्यास, अभिषेक पुरोहित, वैभव व्यास एवं चित्रा रंगा भाग लेगी।