पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर को बताई यातायात समस्याएं

कमिश्नर को बताई यातायात समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कोटगेट,केईएम रोड, फडबाजार, सट्टा बाजार आदि क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग को लेकर रेल सलाहकार समिति सदस्य हाजी जिला उर रहमान आरिफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जब तक रेल फाटकों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक कोटगेट सहित अन्य मुख्य बाजारों में यातायात समस्या का समाधान नहीं होगा। रेल फाटकों पर दिन में कई बार जाम लगने से लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को रेलवे फाटकों की समस्या का स्थाई हल निकालना चाहिए। इस पर संभागीय आयुक्त ने शीघ्र समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में अजय कुमार डागा, रवि पुरोहित, देवेन्द्र कुमार कोचर, माशूक मुगल, रामस्वरूप आदि शामिल थे।

रेल फाटकों की समस्या को लेकर संभागीय आयुक्त से मिलते रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य।