हर्बल ब्यूटी थैरेपी प्रशिक्षण शुरू
बीकानेर| जिलाउद्योग केन्द्र के तत्वावधान में बीकानेर महिला उत्थान एवं जागृति समिति की ओर से गृह उद्योग योजनांतर्गत तीन माह का हर्बल ब्यूटी थैरेपी का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में अजा-जजा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य जाति की बेरोजगार युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीकानेर महिला उत्थान एवं जागृति समित की सचिव आरती आचार्य ने बताया कि हर्बल ब्यूटी थैरेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेरोजगार युवतियों की न्यूनतम आयु 18 से 50 वर्ष की होनी आवश्यक थी। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर.के. सेठिया थे।
अनुराधा व्यास ने आभार जताया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते जिला उद्योग संघ के महाप्रबंधक