हार्दिक खत्री का सुयश
बीकानेर| राज्यस्तरीय विद्यालयी लोन टेनिस में तृतीय स्थान हासिल कर 14 वर्ष आयु वर्ग के हार्दिक खत्री ने खेल जगत में बीकानेर का नाम रोशन किया है। हार्दिक बीकानेर बॉयज स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। प्रतियोगिता जयपुर में हुई जिसमें सिंगल मुकाबलों में हार्दिक को जयपुर, जोधपुर, अजमेर के खिलाड़ियों को पराजित करने पर नेशनल कैंप के लिए चयनित किया गया।