भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की
विश्वकर्मापूजा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विश्वकर्मा मुख्य मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की महापूजन का आयोजन किया गया। भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक शृंगार आरती की गई। पूजा का आयोजन श्री बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही संघ के शैक्षणिक प्रतियोगिता प्रतिभा सम्मान समारोह पखवाड़े का आगाज हुआ।
प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक शिवकुमार बामणिया ने बताया कि 21 सितंबर को शैक्षणिक प्रतियोगिता जिसमें सामान्य ज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 28 सितंबर को माहेश्वरी भवन भाग संख्या दो में प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। वहीं दूसरी ओर एमईएस असैनिक मजदूर संघ शाखा जीई (नार्थ) के कार्यालय में विश्वकर्मा भगवान की पूजा की। पूजा कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष गणेश दास, माधोसिंह, राजेंद्र सिंह राठौड़, महावीर पुरोहित आदि शामिल थे।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय के यांत्रिकी विभाग ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। कार्यशाला अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की अभियांत्रिकी कला के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान के पूजन से व्यापार अभियांत्रिकी कला में निपुणता मिलती है। डॉ. ओ.पी. जाखड़, डॉ. गौरव बिस्सा, रणजीत सिंह, डॉ. चंद्रशेखर राजोरिया, विनीत कुमार ने भी भगवान विश्वकर्मा के बारे में बताया। भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया। भामसं कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भामसं के जिलाध्यक्ष हनुमान दास बोहरा ने की। विशेष अतिथि प्रदीप कुमार चौधरी थे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भामसं के सहसंभाग प्रभारी गंगासिंह, जिलामंत्री हनुमान दास राव जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के महामंत्री मोहम्मद फारुक, तिपहिया वाहन चालक के संरक्षक चुन्नीलाल स्वामी, खान-खनिज के वीरेंद्र चौधरी ने विश्वकर्मा भामसं की रीति-नीति पर विचार रखे। बीकानेर संभाग असंगठित निर्माण मजदूर संघ ने संघ कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाई।
जिलाध्यक्ष नत्थूराम सांखला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संभागीय महामंत्री गौरीशंकर व्यास, भवानीशंकर व्यास, नवीन आचार्य, अनोप प्रजापत, मैनादेवी राव, मंगतूराम कुम्हार, गोपीकिशन, नंदलाल व्यास ने भगवान विश्वकर्मा औजारों की पूजा-अर्चना की। संचालन ग्रामीण अध्यक्ष बीरबल राम म