सफाईकर्मी भर्ती को लेकर विवाद
सफाईकर्मियोंकी भर्ती जल्द करने को लेकर नगर निगम में बुधवार को विवाद हो गया। सफाई कामगार वाल्मीकि समाज संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी चयन समिति की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी लेने पहुंचे। उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली तो वे आयुक्त (प्रशासन) के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी की। सुबह से शुरू धरना शाम को आयुक्त (प्रशासन) फतेहराय सोनी से वार्ता के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान आयुक्त के कमरे में निगम कार्मिकों समिति पदाधिकारियों के बीच जमकर गहमागहमी हुई। इसके बाद आयुक्त ने जिला कलेक्टर एसपी से वार्ता कर 24 सितंबर से 27 सितंबर के बीच भर्ती करवाने के प्रयास का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में मिथुन चांवरिया, अशोक जावा, खेमचंद तेजी, कमल चांवरिया, पन्नालाल, छोटूराम चांगरा, हीरालाल चौहान, सुनील वाल्मीकि, शेखर चौहान, सुरेश गुजराती, दीपक जावा, विजय पंडित आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर समिति पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय में उनके साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग का प्रार्थना पत्र सदर थाने में दिया है।
राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ ने नगर निगम प्रशासन से सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की है। अध्यक्ष ईश्वर जावा ने बयान जारी कर निगम पर इस प्रकरण में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया रोष जताया है।
खुशीजताई : वाल्मीकिसमाज के विभिन्न संगठनों की ओर से रामप्रसाद जावा के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने निगम आयुक्त से मिल कर 22 से 27 सितंबर के बीच पर्ची निकालने के निर्णय को स्वागत योग्य बताया। प्रतिनिधि मंडल में कामराज गोयल, सुरेश चांवरिया, सतीश चांवरिया, मुकेश गुजराती, शुभकरण तेजी, संतोष चांगरा, कैलाश कंडारे, श्याम लाल जावा आदि शामिल थे।
नगर निगम में विरोध जताते सफाई कर्मचारी नेता।