व्याख्याताओं की रिव्यू डीपीसी कल
बीकानेर | राज्यमें स्कूली व्याख्याताओं की डीपीसी रिव्यू की जाएगी। इस संबंध में जयपुर में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 19 सितंबर को होगी। इस डीपीसी से करीब तीन सौ सैकंड ग्रेड अध्यापकों का चयन विषय व्याख्याताओं के पदों पर किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. बगडिय़ा की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक होगी, जिसमें डीओपी और शिक्षा ग्रुप-2 के संयुक्त शासन सचिव तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक औंकार सिंह शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से व्याख्याताओं के रिकार्ड लेकर संयुक्त निदेशक कार्मिक विजय शंकर आचार्य गुरुवार को जयपुर रवाना होंगे। डीपीसी 24 विषय व्याख्याताओं के पदों पर होगी। इसमें करीब तीन सौ सैकंड ग्रेड अध्यापकों का चयन व्याख्याता के पदों पर किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले सालों में डीपीसी के दौरान दस्तावेजों की कमी या रिकार्ड में गलतियां से छूटे व्याख्याताओं से विभाग ने परिवेदनाएं मांगी थीं। उसके आधार पर रिव्यू डीपीसी की जा रही है।