पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के हर चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

शहर के हर चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 37 से 42 तक के लोगों ने बताई समस्याएं, मांगा समाधान

सुरक्षाकी दृष्टि से शहर के हर प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। ऐसा करने से केवल सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी वहीं शहर में गंदगी और अतिक्रमण करने वालों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इस तरह का मंतव्य जताया रोटरी क्लब में दैनिक भास्कर की ओर से वार्ड 37 से 42 तक के लोगों के लिए आयोजित रूबरू अभियान में।

जयनारायण व्यास कॉलोनी के मूर्ति सर्किल पर जनसहभागिता से लगे सीसीटीवी कैमरों का उदाहरण देते हुए लोगों ने कहा, ऐसा करके हम ऐसे लोगों पर नजर रख सकते हैं जो शहर के लिए खतरा बनते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्जे को हटाने पर आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूल करने की बात कही। बल्लभ गार्डन में सीवरेज लाइन, रोड सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होने की बात कही तो सुदर्शना नगर के पार्कों को विकसित करने का मुद्दा उठाया। रोटरी भवन में पहुंचे लोगों ने विकास में जनसहभागिता निभाने का भी वादा दिलाया। उन्होंने कहा कि जेएनवी, शार्दूलगंज सहित अन्य पॉश इलाकों में लोगों के लिए ब्लॉक दर्शाने वाले एडरैस प्वाइंट बने इन इलाकों में चलने वाले निजी शिक्षण संचालकों को इस बात पर ही परमिशन दी जाए कि उनके यहां पार्किंग की व्यवस्था है। वहीं शार्दूलगंज में वर्षों से रहने वाले लोगों को अब अपने घर का पट्टा मिलना ही चाहिए। (रुबरु: पेज 6)

ये है समस्याएं

> शार्दूलगंज कच्ची बस्ती के लोगों को अब तक नहीं मिला रहने का हक

> जगह-जगह गंदगी, सफाई कर्मचारियों की कमी

> बल्लभ गार्डन सुदर्शना नगर में सीवरेज का समस्या

> पार्कों तो बनाए लेकिन नहीं किए विकसित

> करणीनगर, गांधी कॉलोनी सुदर्शना नगर किसका क्षेत्र है यह तय हो

> जेएनवी कॉलोनी, शिवबाड़ी, आंबेडकर नगर आदि क्षेत्रों में डिस्पेंसरियां नहीं।

येचाहिए स्मार्ट सिटी में

>पॉश कॉलोनियों में से अतिक्रमण हटे, लगाए जाए अतिक्रमणियों पर जुर्माना

> सीवरेज लाइन से जोड़े जाए वंचित क्षेत्र, ड्रेनेज सिस्टम नालियों की नियमित सफाई हो

> जनसहभागिता से हो विकास कार्य।

>पार्षदों के लिए बने फंड, अपनी जरूरत के हिसाब से करवाए काम।

> जेएनवी, आंबेडकर कॉलोनी, शिवबाड़ी आदि क्षेत्रों में प्राथमिक कन्या विद्यालय खोले जाए।

> क्