- Hindi News
- वकीलों का धरना समाप्त अदालतों में लौटी रौनक
वकीलों का धरना समाप्त अदालतों में लौटी रौनक
बीकानेर | राजस्थानएडवोकेट संघर्ष समिति जयपुर के आह्वान पर बीकानेर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को समाप्त हो गया है। हाई कोर्ट प्रशासन की ओर डीजे-एडीजे के ट्रांसफर सहित पांच मांगों को मानने का आश्वासन देने पर बीकानेर के वकीलों ने प्रसन्नता व्यक्त की। संघर्ष समिति के सुरेंद्र पाल शर्मा, कमल नारायण पुरोहित, कुलदीप शर्मा, बिहारी सिंह राठौड़ ने कहा कि यह वकीलों के संघर्ष की जीत है। धरना समाप्त होने के साथ सोमवार को अदालतों में रौनक लौट आई। सभी वकील काम पर लौटे।