पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा बंद, बादलों की आवाजाही जारी

हवा बंद, बादलों की आवाजाही जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | दिन में हवा बंद होने के कारण तापमान फिर से सिर उठाने लगा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात में शीतलता महसूस होने के बाद भी तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात में छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। रविवार की तरह सोमवार को भी बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल गहराए लेकिन बाद में फिर धूप निकल आई। बारिश जैसे अब हालात नहीं है लेकिन रात में गर्मी से राहत मिलने लगी है। सुबह शाम को छोड़ दें तो गर्मी दोपहर में ही महसूस हो रही है।