डूंगर कॉलेज में छात्रा हास्टल तैयार
बीकानेर | छात्राओंके लिए भी अब डूंगर कॉलेज में छात्रावास की सुविधा बहाल हो गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मदद से 37 कमरों का छात्रावास तैयार किया गया है। इसमें 60 से अधिक छात्राओं के रहने का इंतजाम किया है। एक कक्ष में दो छात्राएं रह सकती हैं। नैक टीम ने भी इस हॉस्टल का निरीक्षण किया था। कॉलेज कैंपस के दक्षिण में 85 लाख रुपए से हॉस्टल बना है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा से एक वर्ष का 4600 रुपए का शुल्क है। इसमें बिजली-पानी और रहने की सुविधा है। प्राचार्य डॉ.कृष्णा तोमर ने बताया कि पीजी की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर भी पहले आओ पहले पाअो के आधार पर कक्ष आबंटित किए जाएंगे। हॉस्टल में आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।