सेना भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
बीकानेर | सेनाभर्ती परीक्षा का एक और परिणाम घोषित किया गया है। प्रवक्ता मनीष ओझा के अनुसार सैनिक तकनीकी और सैनिक ट्रेडमेन पद की लिखित परीक्षा 31 अगस्त को आर्मी पब्लिक स्कूल में हुई थी, जिसका परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। सफल अभ्यर्थियों को 17 सितंबर को सुबह आठ बजे मूल दस्तावेजों सहित भर्ती कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। परीक्षा बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के लिए आयोजित हुई थी।