पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर और सीकर वॉलीबाल में चैंपियन

नागौर और सीकर वॉलीबाल में चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर|राजकीय महारानीस्कूल में चल रही राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब नागौर और सीकर ने टीम ने जीता है। प्रतियोगिता के तहत सोमवार को सेमीफाइनल, हाईलाइन और फाइनल मुकाबले हुए। 19 वर्ष आयु वर्ग में नागौर और सीकर तथा हनुमानगढ़ और झुझूनू में सेमीफाइनल हुआ। जिसमें नागौर और हनुमानगढ़ की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में नागौर ने हनुमानगढ़ को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर और भीलवाड़ा तथा सीकर और हनुमानगढ़ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें जयपुर और सीकर की टीम फाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबले में सीकर विजेता रही। प्रतियोगिता में 19 वर्षीय आयु वर्ग में सीकर और 17 वर्षीय आयु वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। संयोजक रक्षा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।