बीकानेर. व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सागर गांव (रिडमलसर पुरोहितान) में खाटू श्याम मंदिर के पीछे दबिश देकर अनैतिक काम के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मकान मालिक मौके से फरार हो गया।
एसएचओ इन्द्रकुमार ने बताया कि सागर गांव निवासी कानाराम जाट ने कोलकाता की युवती नरर्गिस उर्फ निशा को बीकानेर बुलाया और उसे डरा-धमकाकर जबरन अनैतिक काम करवाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर रविवार की देर रात को सीओ नसीम उल्लाह ने कानाराम के घर पर दबिश दी तो वहां युवती के साथ तिलक नगर की गली संख्या छह में रहने वाला शक्तिसिंह वेस्ट बंगाल निवासी मोहर्रम शेख आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। युवती से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बीकानेर बुलाया गया है। दोनों अभियुक्तों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कानाराम की तलाश की जा रही है।