- Hindi News
- इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य ने दिया इस्तीफा
इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य ने दिया इस्तीफा
बीकानेर | पूर्वमें गठित तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एच.पी.व्यास ने इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अनावश्यक राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। तकनीकी शिक्षा मंत्री के यहां कार्यरत विष्णु गोयल ने फोन कर इस्तीफा भेजने को कहा, मैंने भेज दिया। व्यास ने बताया कि उन पर काफी समय से कर्मचारियों को कॉलेज में लगाने का दबाव बना हुआ था। मंत्री की काफी बातें उन्होंने नहीं मानी थी। इसलिए व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा था। व्यास के पास प्राचार्य का अतिरिक्त चार्ज था। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग कॅालेज में संविदा कर्मचारियों को हटाने का विवाद लंबे समय से चल रहा है।