बीकानेर. शहर में जो भी विकास कार्य हो उनकी मॉनीटरिंग के लिए उनकी फोटोग्राफी करवाई जाए। ऐसा करने से प्रशासन या उसके ठेकेदार द्वारा किए जाने वाले कामों को जनप्रतिनिधि देख सकेंगे और उनकी गुणवत्ता का भी पता चलेगा। ऐसे में काम की गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ काम समय पर भी होगा।
यह कहना था सोमवार को दैनिक भास्कर की ओर से रावतसर हाउस में पहुंचे वार्ड 55 से 60 तक के लोगों का। इन लोगों ने कहा, हर वार्ड में पार्षद परामर्श केन्द्र बनाने के साथ-साथ वार्ड समितियां बने, जो पार्षद के साथ मिलकर मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रयास करे। वहीं स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी भी पार्टीगत भेदभाव को कर जनता के लिए जो काम जरूरी हो उन्हें प्राथमिकता के साथ करवाए। ऐसा करने से लोगों को राहत मिलेगी।
रामपुरा, मुक्ताप्रसाद में सीवरेज लाइन की डिमांड रखते हुए इनका कहना था कि सीवरेज डाल तो दी लेकिन उसे शुरू नहीं किया गया है। प्रशासन को चाहिए कि वे सीवरेज चालू करे उससे पहले उसके निर्माण की गुणवत्ता देख ले और इस बात के लिए लोगों को पाबंद करें कि वे इसमें पॉलीथिन डाले। इतना ही नहीं बच्चों के विकास को देखते हुए हर वार्ड में एक दो पार्क तैयार हो ऐसे प्रयास किए जाए।
ये आई समस्याएं
>सीवरेज डाल दी लेकिन नहीं किए कनेक्शन।
> सफाईकर्मी नहीं, जगह-जगह लगे हैं गंदगी के ढेर।
> नालों पर हो रहा है अतिक्रमण।
> आवारा पशु बन रहे हैं आफत।
> लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर लगता बार-बार जाम।
> आबादी क्षेत्र में है औद्योगिक इकाइयां।
इनतरह बनेगा स्मार्ट वार्ड
>हर वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे। विकास कार्यों की हो मॉनीटरिंग।
> सीवर लाइन का लेवल सही हो।
> रामपुरा और लालगढ़ के बीच खुले पोस्टऑफिस, डिस्पेंसरी,
> पार्किंग की हो व्यवस्था।
> पार्क विकसित हो, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही हो तय।
> आबादी क्षेत्र में आए भारी वाहन।