नरेगा सॉफ्ट एक अक्टूबर से
बीकानेर | महानरेगाके तहत बकाया मस्टरोलों की फीडिंग एमआईएस में करवाने और उनकी वेज लिस्ट जनरेट करवाकर श्रमिकों को पंद्रह दिन में भुगतान करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी गुप्ता ने कहा कि ऐसा होने पर एक अक्टूबर से ‘नरेगा साफ्ट’ द्वारा स्वतः ही संबंधित कार्मिक के खिलाफ शास्ती लगा दी जाएगी। गुप्ता कलेक्ट्रेट में पंचायत समितिवार महानरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।