- Hindi News
- एम्स में सिंथेसिस के 24 स्टूडेंट्स का चयन
एम्स में सिंथेसिस के 24 स्टूडेंट्स का चयन
सिन्थेसिसके निदेशक डॉ.श्वेत गोस्वामी ने बताया कि 25 जुलाई को एम्स की पहली लिस्ट में संस्थान के 17 स्टूडेंट्स का चयन हुआ। जिसमें से 12 स्टूडेंट्स ने जोधपुर एम्स में एडमिशन लिया है। अब 29 सितंबर को एम्स की एक और स्पेशल ओपन काउंसलिंग होने जा रही है। जिसमें संस्थान के सात अन्य स्टूडेंट्स का सलेक्शन हुआ है। इसमें प्रमुख रेंक लाने वाले छात्र पदमपुर के मोहित गुप्ता, हितेश जांगिड़, सूरतगढ़ की रेणु स्वामी, लालमदेसर के जगदीश गोदारा, जोधपुर मूल के जयप्रकाश, पूजा स्वामी तथा हरियाणा मूल की मनीषा कुमारी शामिल है।