पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतदिनों सोहन कोठी के सामने चार व्यक्तियों का अपहरण करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन किया गया। राजनीति, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। जैन महासभा, श्री अरिहंत मार्गी जैन सेवा समिति, राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फैडरेशन श्री जेबी सुखाणी शुभ संस्थान की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि दो सितंबर को सोहन कोठी के सामने, अम्बेडकर सर्किल से नरेन्द्र कोचर, सुनील खजांची, सुरेश जगमाल का अपहरण हो गया। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते अपहरणकर्ताओं ने सभी को वापस छोड़ भी दिया लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने आरोपियों की पहचान होने के बाद भी अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस संबंध में कोटगेट थाने में दो सितंबर को एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। घटना के 20 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तथा जहां आरोपियों के हौसले बुलंद हैं वहीं कोचर परिवार में दहशत का माहौल है।

ज्ञापन में प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। प्रदर्शन करने ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता बी डी कल्ला, लूणकरण छाजेड़, इन्द्र मल सुराना, नरेश गोयल, मोहम्मद रमजान रंगरेज, लब्धि सुखाणी, निरुपम धारीवाल, राजेन्द्र गोलछा, एडवोकेट सुरेन्द्र जैन, मानमल सेठिया आदि शामिल थे।

अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जैन समाज के लोग।