पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरा छाया ठिठुरा शहर

कोहरा छाया ठिठुरा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | रविवार की सुबह पूरा शहर इस सीजन के पहले कोहरे में डूबा रहा। सुबह आठ बजे बाद कोहरा छटा तो सर्द हवाओं ने शहर को घेर लिया। सुबह से लेकर सायं चार बजे तक तो सूर्यदेव के दर्शन हुए और ही ठिठुरन कम हुई। सर्द हवाएं नश्तर सी चुभती रही।
शहरवासी दिनभर सर्दी से बचने की जुगत में लगे रहे। सांझ ढलने के साथ ही दुकानों के आगे, चौपालों में अलाव जल उठे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 3.6 डिसे गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

15 दिन देरी से आई सर्दी

इस बार 15 दिन देरी से सर्दी आई है।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दिन का तापमान 14 से 15 डिसे रहती है तो न्यूनतम पारा सात से आठ डिग्री के बीच रहता है। जबकि इस बार तीसरे सप्ताह में भी दिन का तापमान 19-20 के करीब बना हुआ है। वहीं रात का तापमान 9 से 11 के बीच है। सर्दी में हो रही देरी से किसान चिंतित है। अब जब कोहरा पड़ने लगा है तो किसानों ने चेन की सांस ली है।