पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगर सहित 15 कॉलेज एनआईसी से जुड़ेंगे

डूंगर सहित 15 कॉलेज एनआईसी से जुड़ेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | डूंगरकाॅलेज सहित राज्य के 15 कॉलेज नेशनल इनफार्मेशन सेंटर दिल्ली से जुड़ेंगे। इस सेंटर के नेशनल नॉलेज प्रक्रिया में ये कॉलेज शामिल होंगे। इसके लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कॉलेजों से कुछ जानकारी मांगी है। जो कॉलेज इस प्रक्रिया से जोड़े जाएंगे उनमें बीकानेर डूंगर कॉलेज के अलावा सीकर, दौसा, कोटा, कोटा कन्या, अजमेर, चूरू, अलवर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, ब्यावर और कन्या कॉलेज उदयपुर को शामिल किया गया है। बीकानेर में एमएस कॉलेज का नंबर नहीं आया है। इस सेंटर से जुड़ने के बाद ये सूचना तकनीकी की प्रक्रिया से जुड़ जाएगा जिससे कॉलेज और यहां के छात्रों को लाभ मिलेगा।