पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 88 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी आरकेसीएल की परीक्षा

88 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी आरकेसीएल की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से रविवार को आरकेसीएल की परीक्षा आयोजित की गई। बीकानेर में पंजीकृत 2334 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सात सेंटरों पर करवाई गई। परीक्षा एक पारी में दोपहर 12 से एक बजे तक हुई। परीक्षा के मुख्य पर्यवेक्षक डॉ.सुभाषचंद्र ने बताया कि परीक्षा में 2049 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 285 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बीकानेर में 88 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए एक फ्लाइंग दल भी गठित किया गया।

महारानी स्कूल से पेपर देकर लौटते अभ्यर्थी।