- Hindi News
- कैंडल मार्च निकाला, राजकुमार को श्रद्धांजलि
कैंडल मार्च निकाला, राजकुमार को श्रद्धांजलि
कैंडल मार्च निकाला, राजकुमार को श्रद्धांजलि
बीकानेर | सड़कदुर्घटना में मृतक राजकुमार बिश्नोई की याद में डूंगर काॅलेज के छात्रों ने रविवार को शाम को कलेक्ट्रेट से कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट परिसर से निकला यह कैंडल मार्च गांधी पार्क होते हुए पंतशति सर्किल पहुंचा। डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मदन कस्वा, रामनिवास गोदारा, सुनील बेनीवाल, जेठाराम सिहाग, श्यामसुंदर बेनीवाल, मनोहरलाल बिश्नोई, ऋषभ बिश्नोई, आशिष बिश्नोई, पूनमचंद पूनिया, प्रशांत पूनिया, आयुष चौधरी, सोलेज खान, मोनू गहलोत, मदनलाल धायल, सुंदरलाल आदि ने राजकुमार को श्रद्धांजलि दी।