- Hindi News
- हर्षल अग्रवाल ने आईआईटी जेईई मैथ्स को बनाया आसान
हर्षल अग्रवाल ने आईआईटी जेईई मैथ्स को बनाया आसान
आईआईटीबीएचयू में अध्ययनरत बीकानेर के हर्षल अग्रवाल ने आईआईटी जेईई एवं समस्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मैथ्स विषय को आसान बनाया है। उन्होंने इस सबसे कठिन समझे जाने वाले विषय मैथ्स पर परीक्षाओं के लिए आवश्यक सभी फार्मूले प्रश्न, उनके हल आसान और रोचक तकनीक से अपनी पुस्तक में शामिल किए हैं। यह प्रथम अवसर है जब आईआईटी में अध्ययनरत छात्र ने मैथ्स विषय पर पुस्तक लिखी हो, हर्षल के इस प्रयास पर बीकानेर के शैक्षणिक संस्थानों में सराहना की जा रही है।