पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा निदेशालय के स्थापना दिवस पर दस कार्मिक होंगे सम्मानित

शिक्षा निदेशालय के स्थापना दिवस पर दस कार्मिक होंगे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभागीय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शिक्षा निदेशालय का 65वां स्थापना दिवस 16 दिसंबर को राजस्थान शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने बताया कि इस मौके पर शिक्षा विभाग के पांच सेवानिवृत्त तथा पांच कार्यरत कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर संगठन के विष्णु पुरोहित, विजय बिस्सा, महेंद्र रंगा, गोकुल सांखला, दिलीप पुरोहित, जीवनदास व्यास, अजय आचार्य आदि को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। संगठन स्तर पर तीसरी बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक सिद्धी कुमारी होंगी। प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम पुरोहित ने बताया कि इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रदीप सिंह, रिपु सुदन बरड़वा, माध्यमिक शिक्षा के विश्वप्रिय आचार्य, पवन छीपा और द्वारका प्रसाद व्यास तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी नंदकिशोर व्यास, रमेश जोशी, कन्हैयालाल सेवग, ब्रदी प्रसाद श्रीमाली और भवानी सिंह माथुर का सम्मान किया जाएगा।