पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारीरिक शिक्षक पदोन्नति प्रकरण में जांच हो

शारीरिक शिक्षक पदोन्नति प्रकरण में जांच हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेरके सीनियर शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति मामले में जांच के बाद सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नानू सिंह सांखला ने दी। सांखला ने बताया कि सचिवालय जयपुर में मुख्य सचिव सीएस राजन को पत्र भेज कर मांग रखी थी कि जिले के सीनियर शारीरिक शिक्षकों के लगातार दो वर्ष से प्रमोशन का हनन करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीकानेर उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा चूरू एवं संबंधित बाबुओं पर कार्रवाई की जाए। सांखला ने बताया कि मुख्य सचिव ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा लोकायुक्त के उप सचिव ने बॉण्ड पर शपथ पत्र फार्म भरकर देने की कार्रवाई की जाने की जानकारी दी है। संगठन शीघ्र ही फार्म बॉण्ड भरकर लोकायुक्त को प्रस्तुत करेगा।