सड़क दुर्घटना में एक की मौत
कोलायत | ट्रैक्टरट्राली पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई ने पुलिस थाना कोलायत में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गौडू निवासी जगदीश बिश्नोई ने बताया कि उसका भाई सुनील बीकानेर से पिकअप में पशुओं के लिए खळ लेकर रहा था। इसी दौरान पिकअप के चालक ने गफलत से पिकअप चलाते हुए बीठनोक के पास खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक तो भाग गया और पिकअप में सवार सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।