रैली निकाल बताया हेलमेट का महत्व
रैली निकाल बताया हेलमेट का महत्व
बीकानेर | दुपहियावाहन चालकों को हेलमेट का महत्व बताने के लिए खेतेश्वर यूथ ब्रिगेड द्वारा चलाए जा रहे \\\" जीवन बचाओ\\\" हस्ताक्षर अभियान के तहत रैली निकाली गई। हेलमेट लगाओ पेट्रोल पाओ की अपील के साथ गोपेश्वर बस्ती से रवाना हुई रैली गोगागेट, स्टेशन रोड, केईएम रोड होते हुए कचहरी परिसर पहुंची। रैली में स्वयंसेवकों, यातायात पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित , विमल बिनावरा कौशल परिहार आदि ने विचार प्रकट किए।