पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस कॉर्निवल 20 दिसंबर को

डीपीएस कॉर्निवल 20 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीपब्लिक स्कूल एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिसंबर को डीपीएस कॉर्निवल का आयोजन होगा। यह कॉर्निवल डीपीएस ग्राउंड वृंदावन इनक्लेव में आयोजित होगा। कॉर्निवल के दौरान विज्ञान, अंग्रेजी, गणित आदि क्रिया पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वहीं सभी स्टॉल डीपीएस स्टॉफ स्टूडेंट्स की ओर से क्रियान्वित होगी। इस मौके पर बच्चों एवं कलाकारों की ओर से संगीत नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर स्टूडेंट्स के अभिभावकों एवं कॉर्निवल में शिरकत करने वालों के लिए बीकाजी, लालजी, भीखाराम चांदमल, उत्सव एवं आरएस एजेंसी के खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। कॉर्निवल के दौरान विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कॉर्निवल के दौरान मैजिक ऑफ साइंस, एंग्री बर्ड, फोटो बूथ, म्यूजिक ऑन डिमांड, आर्ट एंड क्रॉफ्ट स्टॉल, फोरचून व्हील, किचन क्विज, वर्ल्ड ट्रेवलर, इंग्लिश-विंग्लिश, केबीसी, फन गेम्स आदि आयोजन विशेष होंगे।