पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे संदीप के सुर

युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे संदीप के सुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनऑयडल-2 संदीप आचार्य की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रविवार को मायड़ मांण मंच समिति की ओर से पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेश सोनी की पुस्तक ‘रणभेरी-2’ तथा संदीप की स्मृति में प्रकाशित पुस्तक ‘संदीप री ओळयू’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण, खान एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति बेजोड़ है, हमें इन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए। जन्म लेने वाले हर प्राणी की मृत्यु निश्चित है। मृत्यु के बाद भी उन्हीं का नाम लोग याद रखते है जो अपनी प्रतिभा काबिलियत के बल पर कुछ करते है। संदीप आचार्य भी एक ऐसी ही प्रतिभा थे जिन्होंने छोटी-सी उम्र में बीकानेर राजस्थान का नाम रोशन किया। संदीप के स्वर सदा युवा पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. गोपाल जोशी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व मंत्री डाॅ. बुलाकीदास कल्ला, महात्मा हंसनाथ, शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज, वेटेरनरी विवि के कुलपति डॉ. ए.के.गहलोत आदि उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, शक्ति प्रसन्न बीठू, चंद कुमार पुरोहित ने राजस्थानी की विशिष्टताओं को उजागर किया। अतिथियों ने लोकार्पित पुस्तक की कृति संदीप के पिता विजय कुमार आचार्य तथा मोहनलाल बिश्नोई को भेंट की। कार्यक्रम में अतिथियों का शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया।

इंदौर के सार्थक कल्याणी को सम्मानित करते डॉ. बी.डी. कल्ला, डॉ. ए.के. गहलोत अन्य।

संदीप आचार्य।

इंदौर के सार्थक को संदीप आचार्य सम्मान

इंडियनऑयडल-2 संदीप आचार्य की स्मृति में पहला सम्मान इंदौर के 14 वर्षिय गायक सार्थक कल्याणी को दिया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने लोकायन संस्थान की अोर से प्रदत्त 11 हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह सार्थक को प्रदान किया। रणभेरी-2 पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले नापासर के नंदलाल सोनी का संवित स्वामी सोमगिरि महाराज ने शॉल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में सार्थक ने गुरु वंदना, राग मल्हार में याल, संदीप का गाया गीत सूफी गायकी पेश की।