- Hindi News
- भाटी के साथ उप महापौर मिले यूडीएच मंत्री से
भाटी के साथ उप महापौर मिले यूडीएच मंत्री से
बीकानेर | पूर्वमंत्री देवी सिंह भाटी के साथ उप महापौर अशोक आचार्य रविवार को जयपुर में यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत से मिले। भाटी के जयपुर स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में भाटी ने उन्हें नगर निगम, बीकानेर में संसाधनों की कमी, बजट में बढ़ोतरी, सफाईकर्मियों की भर्ती सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। उपमहापौर ने बताया कि भाटी द्वारा मंत्री को समस्याएं बताने के बाद उन्होंने बीकानेर के लिए विशेष पैकेज देने का आश्वासन दिया। उप महापौर ने बताया कि निगम की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। इसी दिशा में वे जयपुर गए और मंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
यूडीएच मंत्री से मिलते उप महापौर अशोक आचार्य।