- Hindi News
- नशे में धुत्त युवती को नारी निकेतन पहुंचाया
नशे में धुत्त युवती को नारी निकेतन पहुंचाया
बीकानेर | बासीबरसिंगसर गांव के खेत में नशे में बेसुध मिली युवती को नारी निकेतन भिजवाया गया है। देशनोक पुलिस की ओर से रविवार को युवती के बयान लिए गए। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि पूछताछ में 35 वर्षीय युवती ने अपना नाम ममता बताया है। ममता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया गांव की रहने वाली है। जिसके पति की मौत हो चुकी है। पिछले एक महीने से यह युवती बीकानेर में है। इससे पहले यह सूरतगढ़ में थी। युवती ने बताया कि उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि इससे पूर्व भी ममता नशे की हालत में पीबीएम आई थी।
पुलिस ने पूछताछ कर युवती को नारी निकेतन भिजवाया दिया है।