- Hindi News
- छह देशों के 53 पर्यटकों ने देखा बीकानेर का वैभव
छह देशों के 53 पर्यटकों ने देखा बीकानेर का वैभव
फरवरीमाह के अपने दूसरे फेरे में रॉयल ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस बुधवार को बीकानेर पहुंची। चालू पर्यटन सीजन के तहत इस फेरे में रॉयल ट्रेन में सबसे अधिक 53 पर्यटक सफर कर रहे हैं।
लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रॉयल ट्रेन के पहुंचने पर राजस्थानी परम्परा के मुताबिक विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया। उसके बाद बसों के जरिये पर्यटकों का यह दल बीकानेर नगर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए रवाना हुआ। अरावली ट्रूर के अभय सिंह ने बताया कि रॉयल ट्रेन के दूसरे फेरे में यूके, यूएसए, जर्मनी, ऑस्टेलिया, स्विटजरलैंड और अमेरिका के पर्यटक शामिल है। जोधपुर से होते हुए ट्रेन बुधवार को बीकानेर पहुंची है। यह ट्रेन बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना होकर दिल्ली जाएगी। अभय सिंह ने बताया कि दिल्ली से मुंबई के फेरे के दौरान तीन मार्च को यह ट्रेन वापस बीकानेर पहुंचेंगी।
लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ शाही पर्यटकों का स्वागत।