पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों की सार संभाल के लिए अनुरक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

बुजुर्गों की सार-संभाल के लिए अनुरक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | तीर्थयात्रापर जाने वाले बुजुर्गों के परिवारजनों को उनकी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि देवस्थान विभाग ने उनकी देखभाल करने के लिए अनुरक्षकों को भेजने की व्यवस्था की है।

निशुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के तहत यात्रियों की सुरक्षा सुविधा के लिए लगाए गए अनुरक्षक और मेडिकल स्टॉफ को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। बीकानेर और जोधपुर संभाग के अनुरक्षकों को यह ट्रेनिंग 13 फरवरी को जोधपुर स्थित सूचना केंद्र में दी जाएगी। देवस्थान विभाग के आयुक्त अशोक यादव के मुताबिक बीकानेर से रामेश्वरम और तिरुपति के लिए ट्रेन संभावित है। हालांकि ट्रेन की तिथि फिलहाल फाइनल नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में संभवत: 17 फरवरी को जयपुर से रामेश्वरम के लिए ट्रेन रवाना की जाएगी। विदित रहे कि बीकानेर से रामेश्वरम के लिए प्रस्तावित ट्रेन में 30 अनुरक्षक, एक ट्रेन प्रभारी, चार सुरक्षाकर्मी और तीन सदस्यों का मेडिकल स्टॉफ नियुक्त किया गया है। बीकानेर जिले को 260 यात्रियों का कोटा दिया गया है। जिसमें रामेश्वरम के लिए 118 और तिरुपति के लिए 57 वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन किया है।