ट्रैफिक पुलिस को मिले 52 पुलिसकर्मी
बीकानेर | ट्रैफिकपुलिस की नफरी में तीन में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। ट्रैफिक पुलिस को 50 कांस्टेबल और दो हैड कांस्टेबल और मिल गए हैं। एसपी संतोष चालके ने सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की नफरी बढ़ाई थी। बुधवार को पुलिस थानों और पुलिसलाइन से 50 कांस्टेबल और दो हैड कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस को दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस में अब भी कांस्टेबल के 60, हेड कांस्टेबल के 14 और एसआई के तीन पद रिक्त पड़े हैं। गौरतलब है कि डीजी ओमेन्द्र भारद्वाज ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि ट्रैफिक पुलिस की नफरी की प्रतिशतता और जिला पुलिस की नफरी की प्रतिशतता बराबर होनी चाहिए।