सेम्पल कम हुए, स्वाइन फ्लू नहीं
मौसममें उतार-चढ़ाव के कारण पीबीएम अस्पताल में स्वाइन फ्लू रोगियों के सेम्पल तो कम होने लगे हैं लेकिन उसके अनुपात में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के केस कम नहीं हो पा रहे हैं।
पीबीएम अस्पताल में बुधवार को 19 रोगियों के सेम्पल लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। मंगलवार को नौ रोगियों के सेम्पल की जांच में जांच में दो महिलाओं के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है।
एक महिला रेलवे कॉलोनी और दूसरी केसरदेसर जाटान की है। इससे पूर्व 30 से अधिक सेम्पल में भी तीन-चार केस पॉजिटिव रहे थे। अब कम सेम्पल में भी केस पॉजिटिव आने को डाक्टरों ने गंभीर माना है। मौसम में भले ही सर्दी कम हुई हो लेकिन स्वाइन फ्लू का वायरस एक्टिव है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रामावतार बंब ने बताया कि कुल 445 सेम्पल में से 412 के रिजल्ट चुके हैं। कुल 44 केस पॉजिटिव के हैं, जिनमें 29 बीकानेर के हैं। आइसोलेशन वार्ड में 12 और आईसीयू में पांच रोगी भर्ती हैं। स्वाइन फ्लू से अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं।
बारह गुवाड़ चौक में स्वाइन-फ्लू से बचाव के तरीके बताती स्वास्थ्य विभाग की टीम।