- Hindi News
- मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट आज एमसीआई को सौंपेंगे प्रिंसिपल
मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट आज एमसीआई को सौंपेंगे प्रिंसिपल
मेडिकलकाउंसिल ऑफ इंडिया ने पिछले दिनों सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण कर जो आपत्तियां की थी, उनकी रिपोर्ट तैयार हो गई है। प्रिंसिपल डॉ. रामावतार बंब रिपोर्ट एमसीआई को सौंपने बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए।
एमसीआई ने पिछले दिनों कॉलेज अस्पताल में निर्माण कार्य, फैकल्टी, कंप्यूटराइजेशन और मैन पावर को लेकर आपत्तियां जताई थीं। कॉलेज ने उनका जवाब तैयार किया है। कंप्यूटराइजेशन के लिए 15 अप्रैल तक का समय एमसीआई से मांगा है। डॉ. बंब इसकी रिपोर्ट गुरुवार को एमसीआई को सौंपेंगे। इसके साथ ही जयपुर में शुक्रवार को आयोजित चिकित्सा मंत्री की बैठक में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना और स्वाइन फ्लू को लेकर मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने राज्य के बैठक बुलाई है। अधीक्षक डॉ. के.के. वर्मा भी चिकित्सा मंत्री की बैठक में शामिल होने गुरुवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे।