अज्ञात व्यक्ति की मौत
बीकानेर |बीते मंगलवारकी रात साढ़े सात बजे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सदर थाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोग मृत घायल व्यक्ति को अस्पताल छोड़कर गए थे। मृत शव को मोर्चरी में रखा गया है। व्यक्ति की उम्र 35-40 वर्ष, कद पांच फुट सात इंच, रंग सांवला, बाल लंबे काले-सफेद और पैरो में झुरियां पड़ी है।