पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शहर में कम ही मिलेगी गंदे पानी की सब्जियां

अब शहर में कम ही मिलेगी गंदे पानी की सब्जियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबशहर के लोगों को गंदे पानी की सब्जियों से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम के दस्ते ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को बल्लभ गार्डन क्षेत्र में गंदे पानी की सब्जियों पर जेसीबी चलाई। निगम दस्ते ने बुधवार को करीब सवा सौ बीघा क्षेत्र में गंदे पानी में हो रही सब्जियों को नष्ट किया। यहां पर पालक, गोभी, मैथी, लहसून, धनिया उगाया हुआ था। निगम के दस्ते में छह ट्रेक्टर और तीन जेसीबी मशीन शामिल थी।

निगम का दस्ता सुबह 10 बजे माधोसिंह की बाड़ी मेें पहुंच गया, जहां मंगलवार को छोड़ा था वहां से सब्जियाें को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर निगम के आयुक्त (पूर्व) ज्ञानमल खटीक ने बताया कि माधोसिंह की ढाणी के अलावा कई अन्य लोगों ने भी अपनी बाड़ियों में गंदे पानी की सब्जियां लगा रखी थी, जो दूर होने के कारण निगम के सर्वे क्षेत्र में आने से रह गई थी। अभी गुरुवार को भी इस क्षेत्र में ही सब्जियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। सब्जियां नष्ट करने वालों में राजस्व निरीक्षक आसूसिंह सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

नगर निग के कर्मचारियों ने हाथों से उखाड़ी सब्जियां।

सब्जियों का उजड़ता देख अपने खाने जितनी सब्जियों को बचाने की गुहार करता श्रमिक

कर्ज चुकाने के बाद अब अपने गांव चले जाएंगे हम

बल्लभगार्डन की बाड़ियों में ठेके पर काम मे लगे मजदूर परिवार अब हताश है। बिहार से आए कैलाश ने कहा, नगर निगम की कार्रवाई से बाड़ी मालिकों के तो कोई असर नहीं होगा लेकिन हमें कर्जदार बना दिया। अब तक मंडी में दुकानदारों का कर्ज चुकाने के बाद अपने परिवार के साथ अपने गांव लौट जाऊंगा। कुछ ऐसा ही कहना है दरभंगा से आए दशरथ और उसकी प|ी का।