पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल अभिलेखों को दीमक से मिलेगा छुटकारा

मूल अभिलेखों को दीमक से मिलेगा छुटकारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजस्थानराज्य अभिलेखागार में मौजूद मूल अभिलेखों को अब दीमक फफूंदी से बचाया जा सकेगा। मूल अभिलेखों को लंबे समय तक सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए छह लाख 1.75 लाख रुपए की लागत से दो फ्यूमीगेशन उपकरण खरीदे गए है। फ्यूमीगेशन उपकरण के माध्यम से एक साथ अनेकों अभिलेखों को पैराडाईक्लोरो बैग्जीन तथा थायमोल रसायन के जरिये कीटाणु रहित करने का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेंद्र खडग़ावत ने बताया कि भविष्य में राज्य अभिलेखागार की समस्त शाखा कार्यालयों में अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए फ्यूमीगेशन चेंबर स्थापित किए जाएंगे।