- Hindi News
- पदोन्नति से पदस्थापन में अनियमितताओं पर रोष
पदोन्नति से पदस्थापन में अनियमितताओं पर रोष
तृतीयश्रेणी से द्वितीय श्रेणी वेतन शृंखला में पदोन्नत हुए शिक्षकों के पदस्थापन में रही अनियमितताओं पर शिक्षक समुदाय ने रोष प्रकट किया है।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ढाका के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर मंडल के उपनिदेशक से मिला। ढाका ने उपनिदेशक ओमप्रकाश सारस्वत को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कार्यरत स्कूल में रिक्त पद होते हुए भी महिला शिक्षिकाओं को दूरस्थ स्थापन पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पदस्थापित स्थान पर नवनियुक्त शिक्षक भी लगाए गए है। वरिष्ठ महिला शिक्षकों को अन्य जिले में पदस्थापित कर दिया गया। जबकि पुरुष अध्यापक को गृह ब्लॉक में रखा गया है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यदि समय रहते इन अनियमितताओं को दूर कर शिक्षकों को राहत प्रदान नहीं की गई तो मजबूरन संगठन के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री यतीश वर्मा, उपसभाध्यक्ष मोहम्मद इलियास जोइया सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।