- Hindi News
- गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर किया प्रदर्शन
गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर किया प्रदर्शन
बीकानेर | नगरनिगम द्वारा सुजानदेसर में पसरे गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशान लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिलन गहलोत ने बताया कि निगम गंदे पानी को रोक रही बाड़ियों को हटाने का अभियान चला रही है निगम की कार्रवाई से स्थानीय लोगों के घरों में पानी घुसने और बीमारियों के फैलने का डर बढ़ता जा रहा है। विरोध के दौरान लोगों ने मांग की पहले क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए उसके बाद ही किसी तरह की कार्यवाही को अमल में लाया जाए। चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि निगम और प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर रवैया नहीं अपनाया ताे वे भागीरथ नंदिनी के बैनर तले विशाल स्तर का आंदोलन करेंगे।