पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोर्स आज से

परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोर्स आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पुष्करणावेलफेयर बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा में बेहतर परीक्ष परिणाम के लिए विशेष कोर्स गुरुवार से शुरू किया जाएगा। यह कोर्स लालीबाई पार्क स्थित वेद पाठशाला में शुरू होगा। संस्था के डॉ. राजकुमार कल्ला ने बताया कि दोपहर तीन से छह बजे तक 12 फरवरी से 28 फरवरी तक कक्षाएं संचालित की जाएगी। इस दौरान युवा शिक्षक, चिकित्सक और इंजीनियरों की ओर से रोजाना तीन घंटे अभ्यर्थियों को विशेष अध्ययन करवाया जाएगा। विशेष फोकस विज्ञान, गणित और अंग्रेजी पर रहेगा। डॉ. कल्ला ने बताया कि बोर्ड वरीयता अधिकतम उपस्थिति नुसार अभ्यर्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। वहीं एक विशेष योग्य छात्र को प्रतिमाह एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति डॉ. विजयशंकर बोहरा परिवार की ओर से दी जाएगी।