पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में नहर किनारों की हुई समीक्षा

बैठक में नहर किनारों की हुई समीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | इंदिरागांधी परियोजना कर्मचारी महासंघ की बुधवार की बैठक डालुराम भार्गव की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री संजीव परासर ने बताया कि बैठक में नहर के दोरे के दाैरान चिन्हित की गई समस्याओं को लेकर गुरूवार को मुख्य अभियंता को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया। मांग पत्र फैक्स माध्यम से प्रदेश सरकार और नहर मंत्री जल संसाधन विभाग को भी भेजा जाएगा।

साथ ही कर्मचारी मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की जाएगी। कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो वे मजबूर होकर चरणबद्ध आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।