योजनाओं की जानकारी दी
बीकानेर | आंगनबाड़ीकेन्द्र संख्या 21 द्वितीय, चौपड़ा बाड़ी पुरानी लेन गंगाशहर में स्नेह शिविर ईसीसीई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला पर्यवेक्षक प्रियदर्शिनी गहलोत ने क्षेत्रवासियों को आंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों योजनाओं की जानकारी दी तथा स्वाइन-फ्लू की रोकथाम कृमि नियंत्रण के लिए 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर आकर दवा पिलाने के का आग्रह किया। एएनएम इचरज आशा सुमन स्वामी ने टीकाकरण के बारे में बताया। कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी शर्मा ने बच्चों, किशोरी बालिकाओं को डायरी, पेन, पेंसिल, खिलौने आदि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए। सहायिका मंजूलता ने क्षेत्रवासियों को फल मिठाई का वितरण किया।
अतिथि पार्षद शिवचंद पडि़हार, समाजसेवी बजरंग लाल सारस्वत मूलाराम सुथार थे।