डॉ. नरेंद्र भोजक सम्मानित
बीकानेर | पंजाबविश्वविद्यालय एवं डीएवी कॉलेज अबोहर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में डूंगर कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र भोजक को सम्मानित किया गया। सेमिनार में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए एक सौ से अधिक प्रतिभागियों ने पत्र-वाचन किए। डॉ. नरेंद्र भोजक ने द्वितीय सत्र में विशेष आमंत्रित विषय विशेषज्ञ के रूप में ग्रीन एमआरआई तकनीक विकसित करने की विधि पर व्याख्यान दिया।
सेमिनार में इस सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एवं इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्रोजेक्ट के संयोजक प्रो. पवन शर्म केन्द्रीय विश्वविद्यालय जालंधर की डीन एकेडमिक्स प्रो. धीरज सूद, विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज मदान एवं डॉ. सुरेश शर्मा ने प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं श्रीफल देकर भोजक को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बीएसएफ के डीआईजी एच.एस. गरचा थे। कार्यक्रम अध्यक्ष पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर एवं डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. अरोड़ा थे।