- Hindi News
- बीकानेर में बनेगा देश का दूसरा गौ अभयारण्य
बीकानेर में बनेगा देश का दूसरा गौ-अभयारण्य
देशका दूसरा गौ-अभयारण्य बीकानेर में बनेगा। मुख्यमंत्री इस पर गंभीर हैं। प्रभारी मंत्री और सचिव को इसीलिए बीकानेर भेजा और प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा। वर्तमान में मध्यप्रदेश में ही एक गौ-अभयारण्य है।
गौ- अभयारण्य के लिए जोड़बीड़ और भीनासर में इसके लिए जगह भी तलाशी जा रही है। बुधवार को मंत्री ने इस संबंध में सभी अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की। बजट भाषण में इसकी घोषणा संभव है। इसके अलावा जिन पांच और बिंदुओं को राज्य बजट में तवज्जो दी जाएगी उसमें सिरेमिक हब बनाने के लिए रामगढ़ से गैस पाइप लाइन बीकानेर तक लाने, पीबीएम अस्पताल में जनाना अस्पताल अलग से खोलने, कोलायत के कपिल सरोवर की सफाई, 28 किलोमीटर रिंग रोड़ का निर्माण और तीन विद्युत सब स्टेशन खोलना शामिल है। दरअसल प्रभारी मंत्री का दौरे की मुख्य वजह भी बजट भाषण में बीकानेर को क्या-क्या दिया जा सके। इसकी संभावनाएं तलाशना है। प्रभारी सचिव भी इसी कारण साथ में आए। मार्च में बजट पेश होना है। उससे पहले की ये कवायद है। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा भी की। बैठक में जिला कलेक्टर आरती डोगरा सहित निर्वाचित प्रमुख और प्रधान भी मौजूद थे।
मेगा फूड पार्क
पिछलीसरकार ने मेगा फूड पार्क की घोषणा बीकानेर के लिए किया गया था मगर बाद में उसे अन्य जिले में शिफ्ट कर दिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की मीटिंग लेते प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां।
तकनीकी विवि
पिछलीकांग्रेस सरकार ने तकनीकी विवि खोला था। छह महीने चलने के बाद वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया। अब नए सिरे से इसके बारे में सोच-विचार भी बंद हो गया।
केन्द्रीय कृषिविवि
सुराजसंकल्प यात्रा के दौरान जूनागढ़ के सामने हुई सभा में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कृषि विवि को केन्द्रीय विवि का दर्जा देने के लिए कहा था। केन्द्र सरकार ने एक केन्द्रीय विवि भी बीकानेर को दिया था। अब वसुंधरा राजे को अपना वादा पूरा करना है।
समाधान पोर्टल पर 41 हजार शिकायतें
सरकारआपके द्वार अभियान के दौरान और उसके बाद 41 हजार शिकायतें संपर्क समाधान पोर्टल पर दर्ज की गई हैं। इनमें से 32 हजार प्रकरणों के निस्तारण का दावा किया गया है। जिला कलेक्टर ने मंत्री को बताया कि 14 हजार प्रकरणों में राहत दिलाई है।