थानाधिकारी बोथरा का स्वागत
बीकानेर | तोलियासरभैरू जी गली मार्केट एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर कोटगेट थानाधिकारी संजय बोथरा का पद भार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने थानाधिकारी को मार्केट की समस्याओं के बारे में बताया जिस पर उन्होंने अपनी टीम सहित व्यापारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष नितिन चढ्ढा, सचिव तोलाराम रामचंदानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र खत्री, नारायण सेवग, विमल क्वात्रा, संदीप भोजक, संजीव तनेजा, भुवनेश गहलोत,पंकज अरोड़ा आदि व्यापारी मौजूद थे।