- Hindi News
- कोठारी अस्पताल में कमर की डिस्क का माइक्रो सर्जरी से सफलतापूर्वक आपरेशन
कोठारी अस्पताल में कमर की डिस्क का माइक्रो सर्जरी से सफलतापूर्वक आपरेशन
बीकानेर | कोठारीअस्पताल में कमर की डिस्क का माइक्रो सर्जरी से सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया। अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा रोचक तातेड़ ने बताया कि विजेंद्र सिंह पुत्र बन्ने सिंह निवासी हाड़लां तहसील कोलायत पांच साल से बाएं पैर में दर्द तथा सूनेपन से पीड़ित थे। एमआरआई जांच से मरीज की रीढ़ की हड्डी की एल4एल5 डिस्क पीछे खिसककर बाएं पैर की तंत्रिका पर दबाव बनाए थी। मरीज को 14 सितंबर को भर्ती किया गया एवं आधुनिक तकनीक से तीन टांके मात्र से माइक्रो सर्जरी की गई। इसमें मरीज को खून चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती। डा तातेड़ ने बताया कि आपरेशन के चार घंटे बाद ही मरीज को वार्ड में चलाया गया, उपचार के बाद अब मरीज पूर्णत: स्वस्थ है। महाप्रबंधक दिनेश आचार्य ने बताया कि अस्पताल में कूल्हे एवं घुटने के प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीक से प्रत्यारोपण की सुविधा पैकेज एक लाख 25 हजार रुपए में नियमित रूप से उपलब्ध है। मेडिक्लेम पालिसी धारक को कंपनी के नियमानुसार केशलैस सुविधा उपलब्ध है।