पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल संस्कार केंद्र झोला पुस्तकालय शुरू

बाल संस्कार केंद्र झोला पुस्तकालय शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल संस्कार केंद्र झोला पुस्तकालय शुरू

बीकानेर | सेवाभारती ने बजरंग नगर स्थित लोड़ा-मोडा बगेची के कुम्हारान नायक मोहल्ला में बाल संस्कार केन्द्र झोला पुस्तकालय शुरू किया। कार्यक्रम में सेवाभारती के जिला मंत्री विजय नृसिंह्म व्यास ने सेवा भारती की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सेवा भारती के कार्यकर्ता हजारी दास स्वामी, प्रकल्प प्रमुख ममता बालक-बालिकाएं उनके अभिभावकों सहित मोहल्लेवासियों ने हिस्सा लिया। व्यास ने बताया कि ऐसे ही प्रकल्प जिले की विभिन्न तहसीलों में खोले गए है जो हाल ही में कार्यरत हुए है इसमें से झझू नायक बस्ती, गडिय़ाला, पेथड़ों की ढाणी में प्रत्येक में बाल संस्कार केन्द्र, सींथल गांव में सिलाई केन्द्र, लूणकरणसर में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, बीकानेर महानगर में चिकित्सा एंबुलेंस की भी सुविधा हैं।